
अलीबाबा ने कमार्इ का बनाया रिकाॅर्ड, एक घंटे में किया 73 हजार करोड़ रुपए का सेल
नर्इ दिल्ली। चीनी र्इ-काॅमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपने वार्षिक सेल में कमार्इ का एक नया रिकाॅर्ड कायम कर चुकी है। अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड ने अपने वार्षिक सेल के दौरान महज एक घंटे में ही करीब 10 अरब डाॅलर (करीब 73 हजार करोड़ रुपए ) की रिकाॅर्ड सेल दर्ज की है। बता दें कि सिंगल्स डे दुनिया का सबसे बड़ा आॅनलाइन सेल इवेंट है। पिछले साल इस र्इ-काॅमर्स वेबसाइट ने इस सेल से कुल 24.15 अरब डाॅलर की कमार्इ की थी।
जैक मा के नेतृत्व में कंपनी का आखिरी सेल
इस सेल की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसके पहले मिनट में रिकाॅर्ड सेल दर्ज किया गया। इस दौरान रिकाॅर्ड नंबर में ट्रांजैक्शन दर्ज किया गया। इस सेल इवेंट की शरुआत कर्इ तरह के कार्यक्रम के बाद होती है। इसके साथ ही कंपनी का उसके संस्थापक व चेयरमैन जैक मा के नेतृत्व में आखिरी सेल इवेंट है। जैक में रिटायरमेंट के बाद कंपनी के मौजूदा चीफ एग्जीक्युटीव डैनियल झांग अलीबाबा ग्रुप के अगले चेयरमैन होंगे। इसके बारे में कंपनी ने सितंबर माह में जानकारी दी थी।
डेढ़ लाख से भी अधिक ब्रांड्स की उपलब्धता का दावा
बता दें कि इस साल कंपनी की कुल सेल कुछ खास नहीं रही थी आैर शेयर बाजार में भी कंपनी के स्टाॅक्स में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ थी। कर्इ जानकारों का मानना है कि अमरीका व चीन के बीच चल रहे ट्रेड वाॅर से अलीबाबा के सेल पर ये असर देखने को मिला है। इसी माह के शुरुअात में कंपनी ने अपने पूरे साल के लिए अनुमानित राज्सव को रिवाइज किया था। कंपनी के इस रिवीजन के बाद निवेशकों पर भी असर देखने को मिला। इसके साथ ही कंपनी ने यहा भी फैसला किया है कि वो अपने प्लेटफाॅर्म से कम इनकम लेगी। कंपनी ने ये फैसला अपने प्लेटफाॅर्म पर ब्रैंड्स आैर नए खरीदारों को बनाए रखने के लिए किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस साल उसके प्लेटफाॅर्म पर करीब 1,80,000 ब्रांड्स उपलब्ध होंगे। रविवार को सुबह 10 बजे तक कंपनी का कुल सेल 20 अरब डाॅलर (करीब 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपए) के पार जा चुका था।
Published on:
11 Nov 2018 02:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
