6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

गूगल मैप्स की सुविधा का लाभ लाखों लोग उठाते हैं लेकिन इस ऐप का एक बड़ा नुकसान भी है। गूगल मैप्स से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Google fraud

सावधान! गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्टेट की साइबर पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया है।गूगल मैप्स की सुविधा का लाभ लाखों लोग उठाते हैं लेकिन इस ऐप का एक बड़ा नुकसान भी है। गूगल मैप्स से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। आज गूगल मैप्स के जरिए लाखों लोगों को चूना लगाया जा रहा है। चोर इस ऐप के माध्यम से लोगों की बैंक खाते की जानकारियां आसानी से हासिल कर रहे हैं। इसलिए अगली बार गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने से पहले सावधान रहें।


क्या है पूरा मामला ?

गूगल की पॉलिसी, जेनेरेटेड कॉन्टेंट के तहत गूगल मैप्स पर दी गई जानकारी को कोई भी एडिट कर सकता है। बता दें गूगल मैप्स पर दी गई जानकारियों में मोबाइल नेबर के साथ-साथ एड्रेस भी शामिल होता है।

चोर इसी पॉलिसी का गलत फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। गूगल मैप्स और गूगल रिजल्ट में बैंक के असली फोन नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर डालकर चोर चोरी करने में कामयाब हो रहे हैं।

इसके बाद जब आप बैंक के फोन के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं तो वहां आपको इन चोरों के द्वारा दी गई जानकारी का पता लगता है। इसके बाद उस गलत नंबर पर कॉल करने से आपका फोन फ्रॉड करने वालों के पास जाता है। फ्रॉड बैंक के कर्मचारियों की तरह आपसे बात कर आपके एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी मांगते हैं। इसके कुछ ही देर बाद आपको पता लगया है कि आपका बैंक खाता खाली हो गया है।

पुलिस के पास अब तक ऐसे तीन मामले दर्ज किए गए हैं और तीनों ही मामले बैंक ऑफ इंडिया के हैं।