नई दिल्ली। रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में उतरने के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों के सामने अपने ग्राहक बचाए रखने की चुनौती अभी भी बनी हुई है। इसका कारण यह है कि रिलायंस जियो एक के बाद एक सस्ते ऑफर अपने ग्राहकों को दे रही है। जियो की तर्ज पर आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को सस्ते ऑफर दे रही हैं। लेकिन इन ऑफरों के कारण इन कंपनियों की कमाई घट रही है। इससे बचने के लिए कंपनियों ने नया रास्ता अपनाया है। अब कंपनियों ने सभी उपभोक्ताओं के लिए कम से कम 35 रुपए का रिचार्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई मोबाइल ग्राहक एेसा नहीं करता है तो उसकी इनकमिंग कॉल सुविधा बंद कर दी जाएगी।