
कीमतें बढ़ाने से पहले मारुति ने निकाला डिस्काउंट आॅफर, 60 हजार रुपए तक का हो सकता है फायदा
नर्इ दिल्ली। कुछ दिन पहले खबर आर्इ थी कमोडिटी की कीमतों के बढ़ने की वजह से कारों कीमतों की बढ़ाने का एेलान किया है। उससे पहले कंपनी ने देश के लोगों को राहत देने के लिए कीमतों में राहत दे दी है। कंपनी ने अपनी कर्इ कारों की वैरिएंट में 30 से 35 हजार रुपए की छूट का एेलान कर दिया है। पुरानी कार को बेचने पर आपको 30 हजार रुपए तक का फायदा हो सकता है। एेसे में आपको कुल 60 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि मारुति की किन कारों में जबरदस्त छूट मिल रही है।
इस कार पर मिल रहा है 60 हजार रुपए तक फायदा
- हैचबैक मारुति आॅल्टो 800 पर 60,000 रुपए तक की बचत हो सकती है।
- इसके सभी वेरियंट्स पर आपको 30,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है।
- पुरानी कार बेचने पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस आॅफर भी है।
- सात साल से ज्यादा पुरानी कार बेचते हैं तो 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
इस कार पर मिल रही है छूट
- मारुति आॅल्टो के10के मैन्युअल वेरिएंट्स पर 22,000 रुपए की छूट मिलेगी। - एएमटी वेरियंट्स पर 27,000 रुपए की बचत होगी।
- मैन्युअल और एएमटी वर्जन्स पर 30,000 और 35,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
- सात सात साल से ज्यादा पुरानी कार बेचते हैं तो 10,000 रुपए का बोनस मिलेगा।
वैगनआर पर मिल रही है छूट
- वैगनआर के एलएक्सआई वेरिएंट पर 30,000 रुपए का डिस्काउं मिल रहा है। - वीएक्सआई वेरिएंट पर पर 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट है।
- एएमटी वेरियंट्स पर 35,000 रुपए की छूट मिल सकती है।
- सीएनजी वेरियंट पर 35,000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है।
- पेट्रोल मॉडल पर 30000 और सीएनजी वेरियंट्स पर 35000 रुपए का एक्सचेंज आॅफर मिल रहा है।
- सात साल से पुरानी कार बेचने एक्सचेंज आॅफर 10,000 रुपए होगा।
इस स्मार्ट कार पर भी मिल रही है छूट
मारुति सुजुकी सिलेरियो के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 25000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
- एएमटी वेरिएंट्स पर 30000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
- मैन्युअल ट्रांसमिशन वेरिएंट्स पर 25,000 रुपए एक्सजेंच बोनस मिलेगा।
- एएमटी मॉडल्स पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
मारुति के इस माॅडल पर भी जबरस्त आॅफर
- मारुति सुजुकी अर्टिगा के मौजूदा मॉडल के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 15,000 और 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
- डीजल वेरिएंट की बिक्री चल रही है और इसपर आपको 25,000 रुपए की बचत होगी।
- पेट्रोल वेरिएंट पर 30,000 रुपए और सीएनजी वेरिएंट पर 35,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस आॅफर मिल रहा है।
Published on:
03 Aug 2018 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
