लगातार हुआ है ई-लर्निंग एजुकेशन यूजर्स में इजाफा
मार्केट रिसर्च कालागाटो की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी से अप्रैल के बीच बाइजूस के प्रतिदिन एक्टिव यूजर्स की संख्या में 43 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। सेशन टाइम्स में 106 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो दूसरे प्रतियोगियों के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है। वहीं बात दूसरे एजुकेशन स्टार्टअप्स की करें तो उनके एक्टिव यूजर्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फरवरी से अप्रैल के बीच टॉपर में प्रतिदिन एक्टिव यूजर्स में 47 फीसदी, कॉर्सेरा में 28 फीसदी और खान एकेडेमी में यह 33 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।