20 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कितना इजाफा
5 जून 2020 से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी हुआ था वो अब तक बादस्तूर जारी है। पहले बात पेट्रोल की करें तो इन 20 दिनों में दिल्ली में 8.87 रुपए, कोलकाता में 8.52 रुपए, कोलकाता में 8.59 रुपए और चेन्नई में 7.83 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। जबकि इन चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 10.80 रुपए, 9.72 रुपए, 10.30 रुपए और चेन्नई में 9.22 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोरी हो चुकी है।