8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लैंडलाइन से लगा रहे हैं कॉल तो 15 जनवरी से करना होगा यह काम

ट्राई की सिफरिशों के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय ने से जारी की सूचना 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए '0' लगाना होगा जरूरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Nov 2020, 12:48 PM IST

Calling from landline to mobile from January 15, '0' will be required

Calling from landline to mobile from January 15, '0' will be required

नई दिल्ली। 50 दिन के बाद यानी नए साल के भी 15 दिन बीत जाने के बाद लैंडलाइन से मोबाइल का डायल करने से पहले जीरो लगाना अनिवार्य हो जाएगा। यह खबर उन लोगों के लिए जो आज भी लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। वास्तव में फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफरिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर किया है। इसी के चलते यह नई व्यवस्था हो रही है। 15 जनवरी से इस लागू कर दिया जाएगा।

जीरो लगाना होगा अनिवार्य
15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले 'जीरो' लगाना होगा। संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले जीरो लगाना अनिवार्य होगा। लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके लिए उपयुक्त घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-फिर लगी पेट्रोल और डीजल की कीमत में आग, जानिए कितने बढ़ गए हैं दाम

इसलिए की जा रही है व्यवस्था
यह घोषणा जब कोई उपयोगकर्ता लैंडलाइन से मोबाइल पर बिना जीरो लगाए नंबर मिलाएगा तब उसे सुनाई देगी। सभी लैंडलाइन उपयोगकर्ताओं को जीरो डायल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्रालय के मुताबिक, इससे भविष्य में अधिक संख्या में नए नंबरों की मांग पूरी की जा सकेगी। नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित होने पर आने वाले समय में नए नंबर जुडऩे से मोबाइल उपभोक्ताओं को व्यापक रूप में लाभ होगा। इस नए बदलाव के लिए यह ध्यान रखा गया है कि उपयोगकर्ताओं को किसी तरह की समस्या ना हो और नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित किया जा सके।