दरअसल देश में पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सरकार ने सभी कार निर्माता कंपनियों से BS-VI नॉर्म्स अपनाने को कहा है। इसके लिए सरकार ने 2020 तक की डेडलाइन तय की है। एेसे में सभी कार निर्माता कंपनियों को 2020 तक BS-VI नॉर्म्स अपनाने होंगे। BS-VI नॉर्म्स अपनाने के बाद कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी होना तय माना जा रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार BS-VI नॉर्म्स के लागू होने के बाद सभी प्रकार के वाहनों में 10 से 15 फीसदी की उछाल संभव है। एेसे में कार खरीदना महंगा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पेट्रोल की गाड़ियों की कीमतों में मामूली उछाल आएगा, लेकिन डीजल से चलने वाली गाड़ियों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।