
अब कोल्ड ड्रिंक् ही नहीं, 'चिल्ड बियर' का मजा देगा कोका कोला का ये खास ड्रिंक
नर्इ दिल्ली। कोका-कोला ने अपना पहला एल्कोहॉलिक पेय नींबू के फ्लेवर वाला एल्कोपॉप सोमवार को जापान में लांच किया। कंपनी की यह कवायद नए बाजारों और नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए है। अमरीकी पेय दिग्गज ने दुनिया में पहली बार एल्कोहॉलिक पेय उतारा है और तीन नए 'लेमन-डू' पेय पेश किए हैं, जिसमें तीन, पांच और सात फीसदी एल्कोहल का प्रयोग है। ये पेय जापान के प्रसिद्ध 'चु-हाय' पेय के आधार पर तैयार किए गए हैं, जिसमें स्थानीय स्पिरिट में कई फलों के फ्लेवरों को मिलाकर तैयार किया जाता है।
जापानी महिलाआें को पसंद हैं एेसे ड्रिंक्स
कोका-कोला ने इसे कंपनी के 125 सालों के इतिहास में 'अद्वितीय' करार दिया है और इस उत्पाद का लक्ष्य युवाआें के बढ़ते बाजार पर है, जिसमें खासतौर से महिलाएं शामिल हैं। 'चू-हाई' शोकू हाईबॉल का संक्षिप्त रूप है।जापान में बियर पीने वाली महिलाआें के बीच इस तरह के ड्रिंक्स काफी पसंद है किए जाते हैं। आैर यही कारण है कि कोका कोला ने अपने इस ड्रिंक को जापानी बाजार में उतारने का फैसला लिया है। कोका-कोला ने कहा है कि इस पेय को जापान से बाहर लांच करने की उसकी कोई योजना नहीं है।
दूसरे बाजारों में उतारने को कोर्इ प्लान नहीं
कोका कोला ने बताया की निकट भविष्य में उसका इस खास पेय का जापान के बाजार से कहीं आैर पेश करने का कोर्इ प्लान नहीं है। मार्च माह में ही इस ये खबर आर्इ थी कि कोका कोला जल्द ही कोर्इ एल्कोहॉलिक पेय पदार्थ पेश करेगा। हालांकि उस वक्त ये नहीं बताया गया था कि इस खास डि्रंक में किकतना अल्कोहाॅलिक कंटेंट होगा। बता दें कि कोका कोला दुनिया का सबसे बड़ा कोल्डड्रिंक उत्पादक कंपनियों में से एक है। कोक को दुनियाभर के करीब 200 देशों में बेचा जाता है जिसका लुत्फ 1.8 अरब लोग उठाते हैं।
पहले भी पेश कर चुका है इनोवेटिव प्रोडक्ट्स
कोका कोला न सिर्फ अपने कोक के लिए जाना जाता है बल्कि अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के लिए भी जाना जाता है। अभी कुछ साल पहले ही कोका कोला ने डायट कोक पेश किया था, जिसका ग्राहकों में काफी क्रेज है। वहीं अपने दूसरो इनोवेटिव प्रोडक्ट्स में कैफिन फ्री, कोका कोला जीरो शुगर अौर कोका कोला चेरी जैसे प्रोडक्ट्स पेश कर चुकी है।
Updated on:
29 May 2018 11:03 am
Published on:
29 May 2018 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
