
वैश्विक कमजोरी से शेयर बाजार की सुस्त शुरूअात, 18 पैसे टूटा रुपया
नर्इ दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी से आज घरेलू शेयर बाजार की शुरूआज सुस्त हुर्इ। मंगलावर को 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 56 अंक लुढ़ककर 35,109 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरूआत किया। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी भी 21 अंकों की गिरावट के साथ 10,666 के स्तर पर आज के आज के कारोबार की शुरूआत की। एलएंडटी, टेक महिन्द्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नाेलाॅजी, बजाज फाइनेंस आैर कोल इंडिया को शुरूअाती कारोबार में बढ़त देखने को मिली। वहीं बैंक अाॅफ इंडिया, आॅरबिन्दो फार्मा, ल्यपिन, वेदांता, सन फार्मा आैर एसबीआइ के शेयरों में दबाव देखने को मिला।
सुबह 09:45 पर- सुस्त शुरूआत के बाद बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 35,167 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1 अंक की गिरावट के साथ 10,687 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप आैर स्मालकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसर्इ के स्माॅलकैप इंडेक्स में 0.86 अंक की गिरावट देखी जा रही है जिसके बाद ये 17,425 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसर्इ का मिडकैप 38 अंकों की गिरावट के साथ 16,081 के स्तर पर आैर सीएनएक्स मिडकैप 40 अंक लुढ़ककर 19,011 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियार्इ बाजारों की कमजोर शुरूआत
कमजोर वैश्विक संकेतो के बीच अाज एशियार्इ बाजारों की शुरूआत भी कमजोरी के साथ हुर्इ। आज के शुरूअाती कारोबार में सीजीएक्स निफ्टी 0.2 फीसदी की नीचे कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केर्इ 235 अंकों के बड़ी गिरावट के साथ 22,245 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन का हैंग सेंग में भी 115 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 30,676 के स्तर पर है। काेरिया के कोस्पी की बात करें तो इसमें भी 0.55 फीसदी की बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है।
रुपए में कमजोरी
पिछले दिनके बढ़त के बाद आज रुपए की शुरूआत भी कमजोरी के साथ हुआ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 67.61 के स्तर पर खुला। इसके पिछले दिन सोमवार को डाॅलर के मुकाबले रुपए में 35 बढ़त के साथ दर्ज की गर्इ। जिसके बाद रुपया 67.43 के स्तर पर बंद हुआ था।
Published on:
29 May 2018 10:00 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
