14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने में साल की सबसे भारी गिरावट, जानिये कितने कम हुए दाम

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने का भाव आज 405 रुपए लुढ़ककर 31,965 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 28 May 2018, 9:23 PM IST

Gold Price

सोने में साल की सबसे भारी गिराव, जानिये कितने कम हुए दाम

नर्इ दिल्ली। सर्राफा बाजार जब देश में बंद हुआ तो देश में सोने की कीमतों में साल की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जानकारों की मानें तो इस साल देश में एक दिन में सोने के भाव में इतनी कटौती कभी देखने को नहीं मिली। इसकी वजह वैश्विक बाजारों में कमजोरी आैर स्थानीय स्तर पर मांग में कमी को माना जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज सोने के भाव क्या रहे आैर कितनी कटौती देखने को मिली।

सोने में साल की सबसे बड़ी गिरावट
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने का भाव आज 405 रुपए लुढ़ककर 31,965 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 370 रुपए की गिरावट के साथ 41,000 रुपए के नीचे 40,830 रुपए प्रति किलो रह गयी। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

स्थानीय स्तर पर कम हुर्इ मांग
इसके अलावा अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर बढ़ने से आयात सस्ता हुआ है। घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय जौहरियों की मांग कम होने से भी कीमतों पर प्रभाव पड़ा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.38 प्रतिशत घटकर 1,296.20 प्रति औंस रहा। वहीं चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत घटकर 16.51 डालर प्रति औंस रही।

कुछ एेसे रहे दिल्ली में भाव
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 405 -405 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश : 31,965 और 31,815 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। शनिवार को इसमें 105 रुपए की गिरावट आयी थी। गिन्नी का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी में आर्इ गिरावट
चांदी तैयार भी 370 रुपए की गिरावट के साथ 40,830 रुपए प्रति किलो रही जबकि साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 39,915 रुपए किलो रहा।हालांकि चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 76,000 रुपए तथा बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। हाल के कुछ दिनों में सोने और चांदी के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोने के भाव पर ट्रंप और किम की बैठक रद्द होने का भी असर पड़ा।