पांच लाख करोड़ रुपए का नुकसान
कचरू ने कहा, यह एक अभूतपूर्व स्थिति है और किसी ने भी इसकी कल्पना तक नहीं की थी। भारत में लगभग साढ़े तीन से चार करोड़ नौकरियां दांव पर हैं। हम इस वित्तीय वर्ष में लगभग पांच लाख करोड़ रुपये की राजस्व हानि की उम्मीद कर रहे हैं। एसोसिएशन के प्रमुख ने कहा कि कोरोनावायरस संकट के बीच अब इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के तरीके खोजे जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उद्योग किसी भी देनदारियों या बकाया की माफी की मांग नहीं कर रहा है, बल्कि वह चाहता है कि इन्हें तब तक के लिए स्थगित कर दिया जाए, जब तक कि उद्योग के अंदर नकदी प्रवाह में सुधार नहीं हो जाता।