7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद होंगे Facebook, Whatsapp और Instagram जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया एप, ये है बड़ी वजह

फेक न्यूज और चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने के लिए दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से पॉपुलर सोशल मीडिया एप को ब्लॉक करने को लेकर सुझाव मांगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 7 Aug 2018, 11:49 AM IST

Social media app

बंद होंगे Facebook, Whatsapp और Instagram जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। फेक न्यूज पर लगाम लगाने को लेकर दुनियाभर में कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में भी इस पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए कहा है। सरकार के बाद अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट भी फेक न्यूज पर लगाम लगाने को लेकर सक्रिय हो गया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया एप को ब्लॉक करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा विभाग ने टेलीकॉम और इंटरनेट प्रोवाइडर्स से चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने को लेकर भी सुझाव मांगे हैं।

इसलिए इतना बड़ा कदम उठा रहा टेलीकॉम डिपार्टमेंट

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इन मुद्दों पर बात करने के लिए दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों से बातचीत करने के लिए बुलाया है। इस बैठक में फेक न्यूज, चाइल्ड पोर्नोग्राफी समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी। दरअसल बीते काफी माह से मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के पीछे फेसबुक और वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने की बात सामने आई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एेसे मामलों में सख्त कदम उठाने की बात कही है। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने जैसी बात सामने आने के बाद टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों को भेजा पत्र

फेक न्यूज और अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया के अलावा अन्य टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को पत्र भेजा गया है। यह पत्र 18 जुलाई को भेजा गया है। इस पत्र में कंपनियों से फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे पॉपुलर मोबाइल एप को ब्लॉक करने को लेकर सुझाव देने को कहा गया है। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई पक्षों से बातचीत शुरू की है। इसी दिशा में इन पॉपुलर सोशल मीडिया एप को ब्लॉक करने को लेकर टेलीकॉम कंपनियों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से सुझाव मांगे जा रहे हैं।