15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब लग जाए फेसबुक का चस्का तो आजमाएं ये तरीके, तुरंत दूर होगी सोशल मीडिया की थकान

जब आप सोशल मीडिया पर अधिक समय देने लगें तो कुछ समय के लिए इससे ब्रेक ले लें।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 06, 2018

social media,Facebook,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,

social media

सोशल मीडिया पर करीब सवा तीन अरब लोग हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर कोई औसतन २० मिनट फेसबुक और कुल सोशल मीडिया पर एक घंटे से अधिक समय देता हैं। इस कारण एंजायटी, स्ट्रेस और थकान होती है। इसे ‘सोशल मीडिया फटिग’ कहते हैं। दुनियाभर में चर्चा चल रही है इस थकान से कैसे बचा जा सके और सोशल मीडिया का सही उपयोग किया जा सके। जानते हैं वो पांच टिप्स जिससे आप सोशल मीडिया फटिग से बच सकते हैं।

दूरी बनाएं
अधिक समय देने परकई बार ब्रेक लेना ठीक रहता है। अगर सोशल मीडिया से दूरी बनाते हैं तो आपको क्रिएटिव होनेे और करने का मौका मिलेगा। पुस्तकें पढऩा शुरू कर दें।

सीमित उपयोग
ऐसा संभव नहीं है कि आप सोशल मीडिया के सभी माध्यम को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं। इससे बचने के लिए एक-दो माध्यम ही यूज करें।

गेम्स खेलें
गेम्स से बढ़कर कोई एडिक्शन दुनिया में नहीं है। अगर आप भी अपने आप को सोशल मीडिया की लत से बाहर निकलना चाहते हैं तो अपनी रूचि के अनुसार कोई गेम खेलना शुरु करें। गेम इनडोर (जैसे चैस, लूडो) या आउटडोर (क्रिकेट, फुटबॉल) आदि कोई भी हो सकता है। गेम खेलने से आपकी शारीरिक हेल्थ तो सही रहेगी ही, इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बनेगा।

अच्छा कंटेंट दें
जरूरी नहीं है कि आप दिन में कई पोस्ट करें और अधिक लोगों से जुड़ें। अच्छा होगा कि जब आपको कुछ कहना या दिखाना हो तो ही सोशल मीडिया पर जाएं और कम लेकिन अच्छे लोगों से ही जुडऩे की कोशिश करें।

डिजिटल डिटॉक्स करें
आप क्रिएटिव होते हैं तो आपको कहीं समस्या नहीं होती है। पेंटिंग, राइटिंग आदि करें। इससे खुद को डिजिटल डिटॉक्स करें।

विश्वसनीय बनें
सोशल मीडिया पर विश्वसनीय होना सबसे बड़ा प्रश्न है। अगर आप प्रामाणिक कंटेंट डालते हैं तो आपको कोई समस्या नहीं होगी और आपकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ती रहेगी।