हर लम्हे को करें शामिल
कपल्स की फोटो स्ट्रिंग को शादी से जुड़े इवेंट्स जैसे सगाई, मेहंदी, हल्दी रस्म के लिए डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पहली मुलाकात से लेकर इवेंट से पहले तक के फोटोग्राफ को स्ट्रिंग में तैयार करा कर डेकोरेशन में शामिल करें। इसे पिन की मदद से डेकोरेशन में सेट करें। आने वाले मेहमानों के लिए भी ये काफी यादगार साबित होगा।