8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रोनिक एप्लायंसेज हो सकते हैं महंगे, दीपावली से पहले ही बना लिया था प्लान

अगर आपका टीवी, फ्रिज या एसी खरीदने का मन है तो देर ना लगाइए। जल्द ही खरीद लीजिए, क्योंकि आने वाले दिनों में यह आइटम 10 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Nov 2018, 2:39 PM IST

Appliances

इलेक्ट्रोनिक एप्लायंसेज हो सकते हैं महंगे, दीपावली से पहले ही बना लिया प्लान

नर्इ दिल्ली। अगर आपका टीवी, फ्रिज या एसी खरीदने का मन है तो देर ना लगाइए। जल्द ही खरीद लीजिए, क्योंकि आने वाले दिनों में यह आइटम 10 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। वैसे तो इन इलेक्ट्रोनिक सामानों को महंगा करने की कवायद दीपावली से पहले ही शुरू हो गर्इ थी। लेकिन फेस्टिव सीजन आने के बाद इसे ठाल दिया गया था। लेकिन नामी कंपनियों ने अब मन बना लिया है कि जल्द ही महंगा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम
जानकारों की मानें तो टेलीविजन और अप्लायंसेज की कीमतें जल्द ही 10 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपए और इंपोर्टेड प्रीमियम रेफ्रिजरेटर एवं वॉशिंग मशीन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने के कारण कंपनियां कीमतों में वृद्धि करने जा रही हैं। कंपनियों ने अक्टूबर में कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन फेस्टिव सीजन की वजह इसे टाल दिया गया था। तीन टॉप कंपनियां एलजी, सैमसंग और सोनी ने अपने प्रोडक्ट्स के सामान्य सेलिंग प्राइस पर 10 फीसदी तक के डिस्काउंट के लिए ट्रेड को दी जाने वाली सेल्स सपॉर्ट या सब्सिडी पहले ही वापस ले ली है। बॉश, सीमेंस, हायर, शाओमी और बीपीएल जैसे ब्रैंड्स भी कीमतें जल्द ही बढ़ाएंगे।

इन्होंने बढ़ा दी कीमतें
जानकारों की मानें तो कुछ कंपनियों ने सितंबर में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ाने का निर्णय लिया था। उसके बाद फेस्टिव आ जाने से कंपनियाें ने अपने निर्णय से पीछे हट गए। अब कंपनियों अपने फैसले को लागू करने का मन बनना लिया है। कीमतों को मौजूदा लेवल पर बनाए रखना संभव नहीं है क्योंकि मार्जिन पर बड़ा असर पड़ रहा है। वहीं हायर इंडिया ने पिछले सप्ताह अपने प्रोडक्ट्स में 8 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है।