नई दिल्ली. टाटा ग्रुप अपनी 21 साल पुरानी टेलीसर्विसेज वेंचर को जल्द ही बंद करने जा रही है। टाटा ने इसकी जानकारी सरकार को दे दी है। टाटा के इस फैसले से टाटा टेलीसर्विसेज में काम कर रहे करीब 5000 कर्मचारियों के जॉब जाने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, टाटा टेलीसर्विसेज से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के एक्जिट प्लान तैयार कर रही है। इसके तहत कर्मचारियों को 3 से 6 महीने का नोटिस देना, नौकरी छोड़ने को तैयार लोगों के लिए सेवरेंस पैकेज, सीनियर्स के लिए वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम आदि शामिल है।