आपको बता दें कि समूह के ने जिस युनिट को बंद करने का फैसला किया है, वहीं समूह के 149 साल के इतिहास में यह पहली बड़ी यूनिट है। समूह ने इसे 1996 में लैंडलाइन सेवाओं के साथ शुरू किया गया था। इसके साथ ही कंपनी आपनी सेवाओं में विस्तार करते हुए 2002 में सीडीएमए सर्विस भी शुरू की थी। जिसके बाद 2008 में जीएसएम टैक्नॉलजी को अडॉप्ट किया गया था। उसे जापान की एनटीटी डोकोमो से 14,000 करोड़ रुपये का निवेश भी मिला था, लेकिन जापानी फर्म ने 2014 में जॉइंट वेंचर से निकलने का फैसला किया।