
इस रक्षाबंधन चखें सोने से बनी मिठाई,ये है ये है खासियत
नई दिल्ली। भारत में कई तरह के त्योहार मनाए जाते है सभी त्योहारों के रस्मों रिवाज एक दूसरे से एकदम अलग होते है लेकिन सभी त्योहारों में जो एक बात सामान है वो हैं मीठाईयां। कोई भी त्योहार बिना मीठाई के अधूरा होता है। इस बार रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को खिला सकती है सोने की मिठाई। इस राखी बाजारों में एक अनोखी मिठाई देखने को मिल रही हैं। जी हां इस राखी बाजारों में आई है सोने की मिठाई। सूरत की एक दुकान पर ये सोने की मिठाई जोरो-शोरो से बिक रही हैं। इस मिठाई को '24 कैरट मिठाई मैजिक'नाम दिया गया है। ये सोने की मिठाई 9,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
इसलिए इतनी मंहगी है ये मिठाई
रक्षाबंधन से पहले बाजार में सोने की ये मिठाई छाई हुई है। सोने जैसी दिखने वाली इस मिठाई को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है। इस मिठाई पर सोने का वर्क चढ़ा हुआ है। इसे रक्षाबंधन को ध्यान में रख बनाया गया है। लोगों के बीच इस 'गोल्डन स्वीट्स' की खूब चर्चा हो रही है। सोने की यह मिठाई काफी स्वादिष्ट है। क्योंकि इस मिठाई में सोने का इस्तेमाल हुआ हैं । इसलिए इसकी कीमत ज्यादा रखी गई है।वहीं 24 कैरट मिठाई मैजिक के मालिक का दावा है कि यह गोल्डन मिठाई स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि जब बाजार में सोना-चांदी युक्त च्वयनप्राश बिक रहा है तो सोने के वर्क वाली मिठाई के भी खरीदार जरूर होंगे।
इस कारण से बनाई सोने की मिठाई
सोने की मिठाई बनाने वाले दुकानदार का कहना है की इस रक्षाबंधन मैं कुछ अलग करना चाहता था। त्यौहारों पर अक्सर दुकानदार चांदी के वर्क से मिठाई बनाते हैं। दुकानदार आगे कहता है की मैने सोचा इस रक्षाबंधन कुछ अलग करेंगे, जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो। इसे ध्यान में रखते हुए शुद्ध सोने के वर्क वाली मिठाई बनाई। इसमें सोने की वर्क पतली परत के साथ सूखे मेवे का इस्तेमाल किया गया है। दुकान में आने वाले ग्राहकों के बीच गोल्डन स्वीट्स विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुई हैं। अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपने भाई के लिए कुछ अलग मिठाई ले जाना चाहती है तो ये सोने से बनी मिठाई सबसे अच्छी रहेगीं। इस सोने की मिठाई से भाई का मुंह मिठा करा कर आप भी कुछ अलग कर सकती हैं।
Updated on:
24 Aug 2018, 1:06 PM IST
Published on:
24 Aug 2018, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.