
सजा राखी का बाजार, 5 रुपए से लेकर 3 लाख तक मिल रही राखीयां
नई दिल्ली।रक्षाबंधन आने को हैं ऐसे में बाजारों में रौनक लग चुकी हैं। बाजारों में तरह-तरह की राखीयां आ चुकी हैं। छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर आपकों खूबसूरत राखीयां देखने को मिल जाती हैं। मोतियों, रूबी, रंग-बिरंगे पत्थरों,सिल्वर, गोल्ड और डायमंड सभी तरह की राखीयां बाजार में छाई हुई हैं। बाजारों में सस्ती राखियां भी है और डिजाइनर मंहगी राखीयां भी हैं। बाजारों में 5 रुपए से लेकर 3 लाख तक की राखी मौजूद है।
राखीयों से सजा बाजार
वैसे तो प्यार के धागे की कोई कीमत नहीं होती हैं। लेकिन कुछ सालों पहले तक बहने अपने भाईयों को रेशम का धागा बंधती थी। अब समय बदल चुका है अब बहने अपने भाईयों को डिजाइनर राखीयां बंधने लगी हैं। अब तो बाजारों में चंदन की लकड़ी से बने गणेश हों या रूबी जैसे महंगे पत्थर से बने फूलों के आकार की राखी सभी मिल जाते हैं। ये राखीयां बेहद खूबसूरत हैं और लोग बाजार में जमकर खरीदारी का आनंद उठा रहे हैं।
5रुपए से लेकर 40 हजार तक की राखीयां
आप जैसी राखीयां लेना चाहते है बाजारों में आपको वैसी राखीयां मिल जाती हैं। बाजार ने गोल्ड और डायमंड की राखियां भी है। गोल्ड की राखियां जहां 20 हजार से 40 हजार रुपए तक की है। वहीं, भाई के हाथों पर चमचमती हुई डायमंड की राखी बांधने के लिए बहनों को एक से तीन लाख तक के रुपए खर्च करने होंगे।अगर आप सस्ती और साधारण राखी लेना चाहती हैं तो बाजारों में आपको ऐसी राखीयां भी मिल जाएंगी। साधारण राखीयों के लिए आपको 5 रुपए से लेकर 200 रुपए तक खर्च करने पड़ेगे।
बाजार में आई फ्रेंडली राखी
इस बार यहां इको फ्रेंडली राखी की भी धूम है। इस राखी की खासियत की बात करें, तो ये पूरी तरह से डिग्रेडेबल चीज़ों से बनी है और इसमें खूबसूरती से फूलों के बीजों को सजाया गया है। ट्रेंड की बात करें तो बाजार में इस बार लुंबा राखी, जड़ी राखी, स्टोन राखी, टैडी बियर राखी, लाइट वाली राखियों की खासी डिमांड है। इसके साथ ही सिल्वर राखी भी बहनें खूब खरीद रही हैं। क्योंकि भाई चाहते हैं कि उनके बहन का प्यार लंबे वक्त तक उनकी कलाई की शोभा बढ़ाती रहे। वो इसका इस्तेमाल राखी के साथ-साथ ब्रेसलेट की तरह करें। इसलिए जो बहनें गोल्ड और डायमंड नहीं अफोर्ड कर पाती हो सिल्वर राखी ले रही हैं। अमूमन हर बहन के जेब सिल्वर राखी के लिए मंजूरी देती हैं।
Published on:
24 Aug 2018, 9:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.