23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Youth के लिए खुशखबरी, Realme India देगा 10 हजार नौकरी

साल के अंत तक स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme निकालने जा रही है 10 हजार से ज्यादा जॉब कंपनी सीईओ ने कहा कि देश में कारखाने खोलने और Economy में सहयोग करने को कोशिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Aug 2020, 2:42 PM IST

Realme

Realme

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर देश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। रियलमी इंडिया ( Realme India ) की ओर से आने वाले महीनों में 10 हजार नौकरियां निकालने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान कंपनी के सीईओ माधव सेठ की ओर से किया गया है। कंपनी सीईओ के अनुसार वो देश में करोड़ों स्मार्टफोन ( Smartphone ) और लाखों आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डिवाइस ( Artificial Intelligence Device ) बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए देश में कारखाने खोलने की भी योजना बना रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा।

यह भी पढ़ेंः-Tiktok को खरीदने वालों की लिस्ट हुई Oracle का नाम शामिल, Trump की ओर से आया बड़ा बयान

10 हजार नौकरियां लेकर आएगा रियलमी
स्मार्टफोन निर्माण करने वाली कंपनी रियलमी चालू कैलेंडर ईयर के आखिर तक देश में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने का मन बना रहा है। माधव सेठ के अनुसार कंपनी 10 हजार से ज्यादा नौकरियां लेकर आ रही है।माधव सेठ के अनुसार कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में तीन करोड़ स्मार्टफोन और 80 लाख आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस डिवाइस बेचने का टारगेट बना रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी रियलमी स्मार्टफोन सी12 और सी15 सीरीज लांच कार्यक्रम के दौरान दी।

यह भी पढ़ेंः-Yes Bank ने RBI का चुकाया 70 फीसदी कर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

देश में कारखाने खोलने की योजना
माधव सेठ के अनुसार वो अपने प्रोडक्शन को स्थानीय स्तर बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। जिसके तहत कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने का प्लान बनाया जा रहा है। वहीं उन्होंंने इस बात की भी जानकारी दी कि अधिक से अधिक सप्लायर्स को भारत में कारखाने खोलने और देश की इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आपको बता दें कि रियलमी भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बिकने वालों में से एक है।