गूगल एक बार फिर सोशल प्लेटफार्म पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। हालांकि, इसके पहले सोशल प्लेटफार्म पर गूगल की कई सेवाओं को यूजर्स नकार चुके हैं। गूगल+ के जरिये फ्रेंड कनेक्ट और गूगल बज में भी इन्हीं में शामिल रहा। ऐसे में, अप्रैल माह में गूगल+ के बंद होने के बाद एक बार फिर गूगल वापसी की तैयारी कर रहा है। शूलेस नाम से इसके फीचर का अंदाजा लगाया जा रहा है कि गूगल का सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म लोगों को जोड़ने का काम करेगा। यह यूजर के नजदीक में होने वाली ऐक्टिविटी और इवेंट पर आधारित होगा।