फेसबुक पर लगे 34 हजार करोड़ रुपये के इस जुर्माने को किसी भी टेक कंपनी पर लगने वाला अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना बताया जा रहा है। इस शाल के शुरुआत में भी फेसबुक ने जुर्माने का अनुमान लगाते हुए कहा था कि यह 5 अरब डॉलर के करीब हो सकता है। हालांकि, साल 2018 में फेसबुक के कुल रेवेन्यू की तुलना में यह रकम मात्र 9 फीसदी ही है। इसीलिए, यह भी कहा जा रहा है कि इस जुर्माने से फेसबुक पर कुछ खास असर नहीं पडऩे वाला है। साल 2019 की पहली तिमाही में ही फेसबुक का कुल रेवेन्यू करीब 15 अरब डॉलर रहा था।