20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Industry / तय हुए फ्लाइट्स के दाम, दिल्ली से मुंबई जाने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं 10000 रूपए

तय हुए फ्लाइट्स के दाम, दिल्ली से मुंबई जाने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं 10000 रूपए

10000 तक हो सकता है दिल्ली-मुंबई किराया भारत सरकार ने तय की अधिकतम और न्यूनतम लिमिट 25 मई से शुरू होगी सेवाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 May 2020, 5:57 PM IST

flight fare

flight fare

नई दिल्ली: AIRLINES COMPANIES को फाइनली सरकार ने विमान उड़ाने की इजाजत दे दी। लगभग 2 महीने के बाद 25 मई से फ्लाइट सर्विसेज शुरू की जा रही है। सोमवार से डोमेस्टिक फ्लाइट्स (Domestic flights) का परिचालन शुरू होगा इन्हें चलाने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स के बारे में विचार किया जाएगा। इस बारे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ( Civil Aviation Ministry ) की तरफ फ्लाइट्स के लिए नए RULES AND Regulations को जारी कर दिया गया है। केंद्रीय उड्ड्यन मंत्री हरदीप पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हवाई किराये ( FLIGHT FARE ) से लेकर किन-किन रूट पर विमान सेवा संचालित होगी, इसके बारे में जानकारी दी गई। पुरी ने कहा कि एक मेट्रो से दूसरी मेट्रो सिटी के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत दी गई है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि दिल्ली से मुंबई ( DELHI TO MUMBAI FLIGHT ) का न्यूनतम किराया 3,500 से लेकर 10 हजार रुपये तक होगा। यानि विमान कंपनियों को इसी सीमा के अंदर किराया तय करना होगा । लगभग 40 फीसदी टिकट्स को इसी तरह से बेचना होगा और किराए का ये सिस्टम अगस्त तक लागू रहेगा।

सरकार की तरफ से लागू टिकटों के दाम की अधिकतम सीमा हर एयरलाइंस के लिए मानना अनिवार्य होगा ।

Standard Charterd की शानदार पहल, LGBT कम्युनिटी के लोगों को भी देगी मेडिकल सुरक्षा

अलग-अलग होंगे शहरों के लिए नियम-

सरकार ने किराय भले ही घोषित कर दिया है लेकिन हर शहर केलिए नियम अलग होगा । मैट्रो टू मैट्रो के लिए अलग और मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहर के लिए अलग नियम होंगे। शुरुआत में एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा।

नहीं मिलेगा खाना- भले ही फ्लाइट्स सर्विसेज शुरू कर दी गई है लेकिन फ्लाइट्स पहले की ही तरह नहीं चलेगी जैसे 25 मई से फ्लाइट्स में फिलहाल खाने की फैसिलिटी नहीं दी जाएगी। मास्क और ग्ल्व्स के अलावा हर यात्री को आरोग्य सेतु ऐप रखना जरूरी होगा। आपको बता दं कि एयरपोर्ट पर सिर्फ उन्हें एंट्री मिलेगी जिनकी फ्लाइट में 4 घंटे का वक्त होगा ।