1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EV को बढ़ावा देने के लिए 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Hero Electric

हीरो इलेक्ट्रिक 700 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने व्यापार को बढ़ाएगी सरकार ने जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में EV पर टैक्स को 12 फीसदी से कम करके 5 फीसदी किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Jul 2019, 12:38 PM IST

naveen munjal

नई दिल्ली।मोदी सरकार ( Modi govt ) ने 36वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिग में इलेक्ट्रिक वाहन ( Electric vehicles ) को बढ़ावा देने के लिए इनकी खरीद पर लगने वाले कर ( GST ) को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। हीरो इलेक्ट्रिक ( hero electric ) इस अवसर का लाभ उठाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी अपने विस्तार को पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।


पूंजी जुटाकर व्यापार बढ़ाएगी कंपनी

आपको बता दें कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की एक लाख इकाइयों की वर्तमान उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर पांच लाख सालाना करने के लिए अगले तीन साल में 700 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है। हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम हर पहलू पर विस्तार कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए पूंजी जुटाने में लगी हुई है।


ये भी पढ़ें: कंगाली को दूर करने का पाकिस्तान का नया प्लान, अब GST और एफईडी से 2600 अरब रुपये जुटाएगा


जल्द तय की जाएगी राशि

इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि अभी तक पूंजी जुटाने की राशि पर विचार नहीं किया गया है। कंपनी जल्द ही इस पर फैसला करेगी कि वह कितनी पूंजी जुटाकर अपने व्यापार को बढ़ाएगी। कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि हम विभिन्न चीजों के लिए कम-से-कम 500-700 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसमें से बड़ी राशि विनिर्माण, उत्पाद के विकास, शोध एवं विकास और विपणन पर खर्च होगी।''


1 अगस्त से होगी लागू

आपको बता दें कि मोदी सरकार की नई कर प्रणाली एक अगस्त से लागू हो जाएगी। यह फैसला इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को बढ़ाने में मदद करेगा। इसी के साथ परिषद ने इलेक्ट्रिक चार्जर के लिए भी कर की दर को 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। साथ ही आपको बता दें कि सरकार के इस कदम से इलेक्ट्रिक (ईवी) सेक्टर को और बढ़ावा देने में मदद करेगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App