सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री, सीआईआई (CII) , फिक्की ( FICCI), एसोचैम को लिखे खत में गृह मंत्रालय ने कहा है कि भारत COVID-19 के मद्देनजर पैदा हुई अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है इससे आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। इससे आशंका है कि दुकान, मॉल्स बंद होने के कारण निजी एजेंसियों के काम पर भी असर पड़े, लेकिन गृह मंत्रालय ने अपने खत में लिखा है कि यह समय मानवीय रुख अपनाने का है इसीलिए एजेंसियों से अनुरोध है कि अपने कर्मचारियों या स्टाफ के सदस्यों को छंटनी और वेतन में कटौती से बचाएं। इसीलिए हम इंडस्ट्री से अनुरोध करते हैं इन कामगारों को 21 दिनों के दौरान ड्यूटी पर माना जाए और इसी के हिसाब से उनको वेतन देना जारी रखा जाए।