हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2018 ने 68 कंपनियों और 2,157 कंपनियोंं के कुल 2,694 अरबपतियों को इस रैंकिंग प्रक्रिया में शामिल किया। भारत की बात करें तो ये उसके लिए एक बेहतरीन साल रहा। 31 नए अरबतियों के साथ भारत में अब कुल 131 अरबपति है। गौतम अडानी ने पिछले एक साल में अपनी कुल संपत्ति में लगभग 91,245 करोड़ रुपए जोडऩे में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही पिछले 12 महीनों में गौतम अडानी के संपत्ति में 109 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में गौतम अडानी को 98वां स्थान मिला है।