इन प्रोडक्ट के इंपोर्ट पर भी लग चुका है बैन
इससे पहले सरकार की ओर से और भी सामानों के इंपोर्ट पर बैन लगा चुकी है। वास्तव में सरकार की ओर से यह बैन इसलिए लगाया गया है ताकि घरेलू स्तर पर इन प्रोडक्ट का निर्माण ज्यादा से ज्यादा हो सके और देश पर से इन वस्तुओं के आयात के बोझ से मुक्ति मिल सके। इससे पहले, जून में सरकार ने कार, बसों और मोटरसाइकिल में उपयोग होने वाले नए न्यूमैटिक टायर के आयात पर पाबंदी लगाई थी।