कंपनी के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट
वहीं दूसरी ओर कंपनी के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जब बाजार खुला तो कंपनी का शेयर प्राइस 865 रुपए था, जिसके हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 2,35,711.56 करोड़ रुपए था। वहीं 9 बजकर 45 मिनट पर कंपनी के शेयरों में 4.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का मार्केट कैप कम होकर 2,23,226.09 करोड़ रुपए रह गया। यानी कंपनी को मात्र आधे घंटे में 12,500 करोड़ रुपए रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।