7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को हासिल हुर्इ एक आैर उपलब्धि, ई-गवर्नेंस इंडेक्स के 100 देशों की लिस्ट में शामिल हुआ देश

भारत ने एक आैर नर्इ उपलब्धि हासिल कर ली है, अब भारत ने संयुक्त राष्ट्र के ई-गवर्नेंस इंडेक्स में टाॅप-100 में शामिल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Jul 2018, 6:29 PM IST

PM Modi

भारत को हासिल हुर्इ एक उपलब्धि, ई-गवर्नेंस इंडेक्स के 100 देशों की लिस्ट में शामिल हुआ देश

नर्इ दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व भारत लगातार नर्इ उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। जहां भारत ने पिछले साल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में टॉप-100 देशों में शामिल हुआ था। वहीं अब भारत ने एक आैर नर्इ उपलब्धि हासिल कर ली है। अब भारत ने संयुक्त राष्ट्र के ई-गवर्नेंस इंडेक्स में टाॅप-100 में शामिल हो गया है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार ने यूएन में अपनी अलग छाप छोड़ी हैं वर्ल्ड बैंक ने पिछले अर्थव्यवस्था पर अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें भारत छठे स्थान पर पहुंच गया था।

96वें स्थान पर पहुंचा भारत
यूनाइटेड नेशन के ई-गवर्नेंस इंडेक्स में भारत अब 96वें स्थान पर पहुंच गया है। आंकड़ों की मानें तो भारत ने बीते सालों में भारत ने इस इंडेक्स 22 अंकों की छलांग लगा चुके हैं। 11 अंकों की उछाल तो बीते 2 सालों में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2014 में भारत इस इंडेक्स में 118 अंकों पर था। अब वो 96वें पायदान पर आ गया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में आर्इटी क्षेत्र में किस तरह से काम हो रहा है।

हर दो साल में जारी होती है रिपोर्ट
यूएन अपनी यह रिपोर्ट हर दो सालों में जारी करता है। भारत ने ई-पार्टिसिपेशन सब इंडेक्स में 100 फीसदी स्कोर किया है, वहीं दूसरे चरण में इसने 95.65 फीसदी और तीसरे चरण में 90.91 फीसदी स्कोर किया है। 0.9551 के ओवरऑल स्कोर ने 193 काउंटी के सूची सर्वेक्षण में भारत को शीर्ष 15 देशों में रखा है। इस श्रेणी में, भारत सब-रीजन के लीडर के रुप में उभरा है। गौरतलब है कि डेनमार्क ई-गवर्नेंस इंडेक्स और ई-पार्टिसिपेशन सब इंडेक्स दोनों के ही मोर्चे पर वर्ल्ड लीडर है।

हाल ही बनी है दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था
हाल ही वर्ल्ड बैंक की आेर से रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी थी। भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ा था। वहीं कर्इ एजेंसियां भारत की अर्थव्यवस्था आैर विकास दर को लेकर कर्इ सकारात्मक टिप्पणी कर चुकी हैं।