नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ही घंटे पहले लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से लगातार रिएक्शन आते हुए दिखाई दिया है। खासकर देश के उद्योग संगठनों की ओर से आए रिएक्शनों में चिंता ज्यादा दिखाई दे रही है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एं इंडस्ट्री की ओर से साफ कर दिया है कि उन्हें उद्योग जगत उनकी सभी बातों का पूरी तरह से पालन करेगा उन्होंने सरकार का साथ देने और पूरा सहयोग करने की भी बात कही। वहीं उन्होंने इस बात को जोर देकर कहा कि 21 दिन के बाद अब 19 दिन और पूरा देश लॉकडाउन में रहेगा। ऐसे में उद्योग धंधों पर दोबारा मार देखने को मिलेगी। ऐसे सरकार को रिवाइज्ड प्रोत्साहन का ऐलान कर देना चाहिए। संगठन ने कहा कि देश के उद्योग जगत को 15 से 16 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की जरुरत है।