नई दिल्ली। स्वास्थय मंत्रालय ने सेरीडॉन, समेत कुल 327 ऐसी दवाओं पर बैन लगाने के लिए अधिसुचना जारी कर दी है, जो तुंरत आराम देती है। दरअसल ये दवाएं आपको तुरंत तो आराम देती हैं लेकिन स्वास्थय के लिए इतनी खतरनाक हैं कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। इसी वजह से कई ऐसी तुरंत आराम देने वाली दवाओं को अमरीका समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने बैन कर रखा है। आइए जानते हैं कैसे ये दवाएं आपको बीमार करती हैं और दुनिया के किन देशों में इन बैन लगा हुआ है।