3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारुति सुजुकी का उत्पादन 9 फीसदी घटा, सबसे कम हुआ इस गाड़ी का उत्पादन

मारुति सुजुकी का उत्पादन अप्रैल 2019 में करीब 10 फीसदी तक कम हुआ पिछले वर्ष अप्रैल में उसके कुल 1,63,368 वाहन निर्मित किए थे ऑल्टो और पुराने वैगन-आर के उत्पादन में सबसे अधिक 37.1 फीसदी की कटौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 9 May 2019, 4:21 PM IST

Maruti suzuki

मारुति सुजुकी का उत्पादन 9 फीसदी घटा, सबसे कम हुआ इस गाड़ी का उत्पादन

नई दिल्ली। देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का उत्पादन अप्रैल 2019 में करीब 10 फीसदी तक कम हो गया है। ताज्जुब की बात तो ये है कि अप्रैल में ही कंपनी ने डीजल कारों के उत्पादन को बंद करने की घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी की बादशाहत कायम रहने पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी का अप्रैल में कितना उत्पादन कम हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-सोना फिर बन सकता निवेशकों की पहली पसंद, ये हैं बड़ी वजह

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मारुति सुजुकी कंपनी का उत्पादन 9.6 फीसदी घटकर 1,47,669 इकाई रह गया। कंपनी द्वारा आज जारी बयान के मुताबिक गत वर्ष अप्रैल में उसके कुल 1,63,368 वाहन निर्मित किए थे। सबसे अधिक कमी कंपनी के मिनी वाहनों ऑल्टो और पुराने वैगन-आर में 37.1 फीसदी की रही। इस अवधि में कंपनी ने इस श्रेणी में 22,773 वाहनों का उत्पादन किया जबकि गत वर्ष के समान माह में यह आंकड़ा 36,185 इकाई रहा था।

यह भी पढ़ेंः-लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में इजाफा, 40 रुपए मजबूत, चांदी स्थिर

ईको और ओमनी वैनों का उत्पादन 25.8 फीसदी घटकर 14,407 से 10,688 इकाई, मिड साइज के सियाज का उत्पादन 25.7 फीसदी घटकर 4,462 इकाई से 3,314 इकाई, यात्री कारों का 11.9 फीसदी घटकर 1,24,356 इकाई से 1,09,498 इकाई और कॉॅम्पैक्ट श्रेणी के नए वैगन-आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बैलेनो, ओईएम मॉडल तथा डिजायर का उत्पादन 0.4 फीसदी घटकर 83,709 इकाई की तुलना में 83,411 इकाई रह गया।

यह भी पढ़ेंः-आज से अमरीका ने चीन पर लागू किया 200 अरब डॉलर का टैरिफ, 5 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसले इक्विटी बाजार

हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपरकैरी के उत्पादन में 48.5 फीसदी की तेजी रही। इसका उत्पादन 1,998 इकाई से बढ़कर 2,967 इकाई हो गया और जिप्सी, वितारा ब्रेजा, एर्टिगा और एस क्रॉस जैसे यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन 8.4 फीसदी बढ़कर 22,607 से 24,516 इकाई हो गया।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.