30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्प्यो ने कहा- चीनी सरकार से अहम जानकारियां साझा कर रही Huawei

अमरीकी सरकार को अंदेशा है कि हुआवेई चीन की सरकार के साथ अहम जानकारी साझा कर रही है अमरीकी कंपनियों को हुआवेई दूरसंचार उपकरण उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं में हुआवेई के मामले को शामिल किए जाने की संभावना जतायी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 30 May 2019, 4:23 PM IST

Huawei

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्प्यो ने कहा- चीनी सरकार से अहम जानकारियां साझा कर रही Huawei

नई दिल्ली। अमरीकी सरकार को अंदेशा है कि Huawei चीन की सरकार के साथ अहम जानकारी साझा कर रही है, इसलिए वह इस दूरसंचार कंपनी का विरोध कर रही है। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि हुआवेई चीनी सरकार का ही एक माध्यम है।

यह भी पढ़ें -पैसे की तंगी के कारण पाकिस्तान की अवाम का जीना मुश्किल, जानें 'कंगाल पाकिस्तान' का क्या है हाल

अमरीकी कंपनियों ने लगाया प्रतिबंध

चीन के साथ व्यापार युद्ध को बढ़ाते हुए अमरीका के वाणिज्य विभाग ने सुरक्षा चिंताओं के चलते हुआवेई को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही अमरीकी कंपनियों को उसके दूरसंचार उपकरण उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं में हुआवेई के मामले को शामिल किए जाने की संभावना जतायी थी। पोम्पिओ ने बुधवार को फॉक्स बिजनेस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा हुआवेई चीनी सरकार का ही माध्यम है और वे बहुत गहरे तक जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें -मोदी की ताजपोशी में शामिल होंगे ये दिग्गज कारोबारी, अंबानी से लेकर अडानी टाटा और बिल गेट्स को भी पहुंचा आमंत्रण

उन्होंने अमरीका के हुआवेई को वैश्विक स्तर पर रोकने से जुड़े प्रयासों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे समझना अमरीकियों के लिए बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि अमरीकी कंपनियां सरकार के साथ सहयोग करें और नियमों का पालन करें। लेकिन कोई भी राष्ट्रपति अमरीका की निजी कंपनियों को निर्देश नहीं दे सकता जबकि चीन में यह बात बहुत अलग है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.