नर्इ दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के हर राेज बढ़ते दाम से देशभर में हाहाकार मचा हुअा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आैर रुपये में कमजोरी के कारण तेल कंपनियों के पास अपने नुकसान की भरपार्इ करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के अलावा अौर कोर्इ दूसरा चारा नहीं है। हालांकि राजस्थान, आंध्रप्रदेश आैर पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यों द्वारा पेट्रोल-डीजल की दरों पर लगाए जाने वाले वैट में कटौती की है। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी इस आग से परेशान हैं तो चिंता न करें। आज हम आपको एक बेहद ही खास तरीका बता रहे हैं जिससे आप सस्ते में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी कर सकते हैं। साथ में आपको 50 रुपये से लेकर 7500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।