27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की वजह से मुंबई में प्रॉपर्टी प्राइज 10-15 फीसदी गिरी : CLSA

मुंबई में घर खरीदना हुआ सस्ता कोरोना की वजह से कीमतों में आयी गिरावट कई फर्म्स कर रही है गिरावट का दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 12 May 2020, 12:55 PM IST

mumbai property

mumbai property

नई दिल्ली: कोरोना ( coronavirus ) की वजह से अब मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना काफी सस्ता हो गया है । ब्रोकिंग फर्म CLSA के मुताबिक कोरोना की वजह से अब तक यहां प्रॉपर्टी में 10 से 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है वहीं रिपोर्ट में अगले 3-4 साल में इसमें और गिरावट आने का दावा किया जा रहा है । यानि अगर आप मुंबई में घर खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, "प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के साथ बातचीत करके हमें यह पता चला है कि अगले 3-4 साल में प्रॉपर्टी की कीमतें 25-30 फीसदी तक गिर सकती हैं।" कंपनी का कहना है कि फिलहाल जब आप ब्रोकर से बात करते हैं तो वो ऑलरेडी 30 फीसदी तक कम दाम बता रहे हैं जिसका मतलब है कि रियल एस्टेट ( real estate ) में डिस्ट्रेस सेलिंग शुरू हो चुकी है।

Sovereign Gold Bond की मार्केट में एंट्री, 15 मई तक खरीद सकते हैं सस्ता सोना

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, "लॉकडाउन की वजह से पिछले दो महीने में कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। जिसके चलते सेंट्रल मुंबई में बड़ी परियोजनाओं निवेशक 10-15 फीसदी कम कीमत की उम्मीद कर रहे हैं।" उनका कहना है कि ऑबेरॉय जैसे बड़े बिजनेस मैन तो कीमते बर्दाश्त करसकते हैं लेकिन छोटे बिजनेस मैन को इससे काफी घाटा हो सकता है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रॉपर्टी कंसलटेंसी फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया ने भी ऐसा ही दावा किया था । Knight Frank India की रिपोर्ट में 20 बड़े शहरों में रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी के बारे में ट्रेंड बताया गया था । इस ट्रेंड के लिए डिमांड सप्लाई, कोविड 19 का असर और सरकारों की तरफ से दिए गए राहत पैकेज को आधार बनाया गया है। हालांकि घटती कीमतों में भी एक उम्मीद है । क्योंकि covid-19 के प्रभाव के कारण कीमतों में गिरावट होगी जिसके चलते घर के जरुरतमंद खरीदार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।