31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक होंगी भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स, एनसीएलटी से मिली मंजूरी

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल ने टावर कंपनी भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स के विलय की मंजूरी दी। भारती इंफ्राटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को नियामकीय फाइलिंग में दी जानकारी। दोनों कंपनियों को अभी टेलिकॉम डिपार्टमेंट से लेनी होगी मंजूरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 2 Jun 2019, 2:48 PM IST

Towers

एक होंगी भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स, एनसीएलटी से मिली मंजूरी

नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल ( NCLT ) ने टावर कंपनी भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स के विलय की मंजूरी दे दी है। नियामकीय फाइलिंग में इस संबंध में जानकारी दी गई। भारती इंफ्राटेल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग में लिखा, "एनसीएलटी की चंडीगढ़ बेंच ने गत 31 मई 2019 को इंडस टावर्स लिमिटेड और भारती इफ्राटेल लिमिटेड के विलय को मंजूरी दे दी है।" एनसीएलटी ? ने इस संबंध में शेयरहोल्डर्स और उधारकर्ताओं को भी इस संबंध में सुचित करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें - मोदी 2.0 को चाहिए RBI का साथ, ब्याज दरें घटाने से ही नहीं बनेगी बात

अभी लेनी होगी टेलिकॉम डिपार्टमेंट से मंजूरी

इस प्रस्तावित विलय की प्रक्रिया पूरा होने के बाद देश को अब तक का सबसे बड़ी टावर कंपनी मिल जाएगी। विलय के लिए एनसीएलटी से मंजूरी मिलने के बाद अब इन दोनों कंपनियों को टेलिकॉम डिपार्टमेंट से भी मंजूरी लेनी होगी। फाइलिंग में आगे कहा गया है कि "यह योजना उस दिन से प्रभावी हो जाएगी, जिस तिथि के आदेश की प्रमाणित प्रति ... एनसीएलटी को योजना में निर्धारित अन्य शर्तों की पूर्ति / छूट के लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के साथ दायर किया जाएगा। प्रभावी तिथि को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया जाएगा।"

यह भी पढ़ें - दाल की कीमतों पर अंकुश लगाएगी मोदी सरकार, बनाया 100 दिन का ये नया प्लान

सीईओ पद के लिए इस शख्स के नाम पर मुहर

पिछले साल ही भारती एयरटेल, वोडाफोन ग्रुप और आइडिया सेल्युलर (अब वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड) विलय के लिए राजी हुए थे। इस विलय के बाद चीन के बाहर सबसे बड़ा मोबाइल टावर ऑपरेटर कंपनी बन जाएगी। विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी के पास अनुमानत: देश के 22 टेलिकॉम सर्विस क्षेत्र में करीब 1.63 लाख टावर्स होंगे। बीते माह भारती एंड वोडाफोन ग्रुप ने नई टावर कंपनी के लिए बिमल दयाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया था। दोनों कंपनियों ने कहा था कि विलय की यह प्रक्रिया एडवांट स्टेज में है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.