7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jet Airways के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी सैलरी में कटौती

जेट एयरवेज के एक अधिकारी ने जानकारी दी की पहले कर्मचारियों की सैलरी होल्ड पर रखा गया था क्योंकि मैनेजमेंट कर्मचारियों को सैलरी कटौती के लिए मनाने में लगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 6 Aug 2018, 12:13 PM IST

Jet Airways

Jet Airways के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी सैलरी में कटौती

नर्इ दिल्ली। बजट की तंगी से जूझ रही विमान कंपनी जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों की सैलरी काटने के फैसले को अब छोड़ दिया है। इसके पहले जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि वो अपनी सैलरी में 25 फीसदी की कटौती करने के लिए तैयार रहें। कंपनी के इस फैसले के बाद कर्मचारियों ने इस विरोध किया था जिसके बाद उन्हें अपने इस फैसले से बैकफुट पर जाना पड़ा। जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने ये बात अपने कर्मचारियों तक कुछ अधिकारियों के जरिए भेज दिया है। जेट एयरवेज के एक अधिकारी ने जानकारी दी की पहले कर्मचारियों की सैलरी होल्ड पर रखा गया था क्योंकि मैनेजमेंट कर्मचारियों को सैलरी कटौती के लिए मनाने में लगा था। लेकिन अब नरेश गोयल के फैसले ने कर्मचारियों को इस बात का अाश्वासन दे दिया है कि उनकी सैलरी में काेर्इ कटौती नहीं की जाएगी।


सूत्रों के अनुसार, मीडिया में इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से जेट एयरवेज के प्रबंधन पर कर्इ सवाल उठे थे वहीं कंपनी की इमेज को भी धक्का देखते हुए नरेश गोयल ने ये फैसला लिया है। गोयल ने कर्मचारियों से कहा है कि आप हमारी मदद करें आैर हम भी आपकी मदद के लिए तैयार हैं। गोयल के साथ बैठक में शामिल होने वाले लोगों ने कर्मचारियों को बताया की एयरलाइंस की इमेज को धक्का लगा है जिसके वजह से कर्इ यात्री अपनी टिकट तक कैंसिल करा रहे हैं। एेसे में आप सबको इस बात को सुनिश्चित करना है कि कंपनी अपने ग्रोथ को न खो दें।


शुक्रवार को नरेश गोयल आैर कुछ अधिकारियों की बैठक के बाद जेट पायलट एसोसिएशन, नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने एक बयान जारी कर अपने सदस्यों से अपील की कि वो एयलाइंस को उसके कठिन समय में साथ दें। बयान में लिखा गया था, "हममें से अधिकतर जेट एयरवेज के वफादार कर्मचारी रहे हैं अौर हमारे लिए ये गर्व की बता है कि हम इस कंपनी से जुड़ें हैं। हम अपने आैर कंपनी के बीच संबंधो को लंबी अवधिक तक देखना चाहते हैं। हमें इस बात विश्वास है कि छोटे आैर लंबी अवधि में एयलाइंस अच्छा प्रदर्शन करेगी।"