नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए Genral motors ने बड़ा फैसला किया है । जनरल मोटर्स ने मरीजों के लिए कम पड़ रहे वेंटीलेटर्स को देखते हुए वेंटीलेटर बनाने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने Ventec Life Systems कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ( GM और Ventec Life Systems ) की तरफ से इस बारे में आफिशियल जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोनो कंपनियों के साथ आने से वेंटीलेटर प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सकेगा।