पेटीएम टैप कार्ड कतार से सुरक्षा देने वाला एक उचित समाधान है, जो ग्राहक या व्यापारी के पक्ष में नेटवर्क संबंधित किसी भी चिंता को भी दूर करता है। भुगतान को सरल बनाने के प्रयास में, पेटीएम इस कार्ड का इस्तेमाल करके तेज डिजिटल भुगतानों को सक्षम करने के लिए पहले चरण में कार्यक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों और कार्पोरेट के साथ साझेदारी कर रहा है। भुगतान करने के लिए ग्राहक को व्यापारी टर्मिनल में इस कार्ड को टैप करना है, जिससे उन्हें पेटीएम के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा मिलती है, भले ही उन्होंने अपना फोन न लिया हो।