निवेश की डिजिटल सुविधा
पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन मिश्रा ने कहा,"पेटीएम गोल्ड सोने की डिजिटल बचत के आसान और कॉस्ट, इफेक्टिव तरीके की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा है। हमारे प्लेटफार्म पर खरीदारों को सोने में निवेश की डिजिटल सुविधा मिलती है। इस पर वे सोना खरीद भी सकते हैं और उपहार में भी दे सकते हैं। त्यौहारों के इस मौसम में हमें उम्मीद हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीदार हमारे प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए हम अपने ग्राहकों को हर खरीद पर आकर्षक ऑफर के जरिए मुफ्त सोने की पेशकश कर रहे हैं।