25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Industry / किराए पर मिल रहा रेल मंत्री का सैलून, आप भी कर सकते हैं शाही सवारी

किराए पर मिल रहा रेल मंत्री का सैलून, आप भी कर सकते हैं शाही सवारी

रेल अधिकारियों के अनुसार, रेल मंत्री अपने सैलून में सफर नहीं करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 18 Oct 2018, 4:05 PM IST

Indian Railway

किराए पर मिल रहा रेल मंत्री का सैलून, आप भी कर सकते हैं शाही सवारी

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आईआरसीटीसी से उनके लिए उपलब्ध दो सैलून का वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने को कहा। रेल मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रेल मंत्री अपने लिए चिन्हित दो सैलून का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए उन्होंने इंडियन रेल कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) को इनका वाणिज्यिक या आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री ने यह निर्देश बुधवार की शाम को जारी किए है।

भारतीय रेलवे के पास हैं 336 सैलून

सूत्र ने बताया कि मंत्री का मानना है कि ये सैलून बेकार पड़े हैं, ऐसे में इसके वाणिज्यिक इस्तेमाल से रेलवे को कमाई होगी। इस साल मार्च में आईआरसीटीसी ने एसी सैलून कोच, अटैच्ड बाथरूम और वैलेट सर्विस के साथ आम जनता को शुल्क लेकर उपलब्ध कराने का फैसला किया था। पहले ये सैलून केवल रेलवे अधिकारियों के लिए रिजर्व रहते थे। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय रेल के पास कुल 336 सैलून है, जिसमें 62 एयरकंडीशंड हैं।