10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओला ने रेलवे के साथ किया करार, यात्रियों को पिकअप-ड्रॉप की देगी सुविधा

इस करार के अंतर्गत ओला रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशन से पिकअप-ड्रॉप की सुविधा देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 28 Feb 2018, 3:41 PM IST

OLA

नई दिल्ली। अब आपको रेलवे यात्रा के बाद टैक्सी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि इसके लिए ओला ने भारतीय रेलवे के साथ एक करार किया। उत्तर रेलवे ने अपने सबसे व्यस्त रेलवे मंडलों में से एक दिल्ली मंडल के लिए विश्व की सबसे बड़ी राइड शेयरिंग कंपनी ओला के साथ गठबंधन किया है। इस करार के अंतर्गत ओला रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशन से पिकअप-ड्रॉप की सुविधा देगा। हालांकि, ये सहूलियत शुरूआती दौर में दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशन पर मिलेगा। मंगलवार को भारतीय रेलवे ने बयान जारी कहा कि, इस करार के अंतर्गत ओला दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशन पर अपने कियोस्क के जरिए यात्रियों को पिकअप-ड्रॉप की सुविधा देगा। जिन पांच रेलवे स्टेशन पर ओला की ये सुविधा उपलब्ध होगी उनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला और निजामुद्दीन शामिल है। इन रेलवे स्टेशनों पर कैब पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।


स्टेशन परिसर के अंदर से बुक कर सकेेंगे ओला कैब

इसके साथ ही इन स्टेशनों पर ओला के कैब्स के लिए डेडिकेटेड लेन की भी व्यवस्था होगी, जिससे यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ कम प्रतिक्षा करना पड़े। इस तरह ओला रेलवे यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सहूलियत देगा। इसके लिए स्टेशनों पर डेडिकेटेड ओला कियोस्क भी शुरू किया गया है। रेलवे के साथ ओला के इस करार के बाद दिल्ली में रेलवे यात्रियों को अब स्टेशन परिसर के अंदर से भी ओला कियोस्क पर तैनात प्रतिनिधियों की मदद से कैब बुक कर सकेंगे।

ओला को मिलेगा डेडिकेटेड पार्किंग की सुविधा

इसके साथ ही प्रत्येक स्टेशन पर ओला जोन भी बनाया जाएगा जहां पर जो कि ओला कैब्स के लिए डेेडिकेटेड पार्किंग उपलब्ध होगा। इससे स्टेशन पर पार्किंग और यातायात भी सुलभ होगा। वहीं ग्राहकों के लिए कैब के आने को अनुमानित समय भी कम होकर 2 मिनट हो जाएगा। इससे यात्रियों को कैब के इंतजार में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेेगा। ओला के दिल्ली एनसीआर हेड ने मीडिया को बताया कि, दिल्ली मंडल के रेलवे स्टेशन शहर के अंदर और अंतर राज्यीय परिवहन का एक अभिन्न अंग है। पिछले एक साल से हम स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन्स को महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा यूटिलिटीज के साथ जोड़ रहे हैं। इससे यात्रियों को उनकी जरूरतों को पूरा करने वाले मोबिलिटी सोल्यूशन्स निर्मित करने के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

यात्रियों की जरूरतों का पूरा ख्याल

वहीं ओला इस साझेदारी के बाद अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक कैब की सुविधा मिलेगा, जिनमें हैचबैक से लेकर सेडान कारें भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ओला ऐप में एसओएस बटन, यात्रा की जानकारी करने के लिए लाइव जीपीएस ट्रैकिंग और मोबाइल नंबर मास्किंग जैसे टूूल से लैस होगा। हाल ही में ओला ने गुरूग्राम और बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ भी ऐसी ही साझेदारी की थी। ओला ने पूरे देश में अन्य प्रमुख सार्वजनिक यूटिलिटी स्थ्लों के साथ इस मॉडल को दोहराने का लक्ष्य रखा है।