कैसे मिलेगा लाभ
सबसे पहले पेटीएम ऐप पर जाकर 'बुक सिलेंडर' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद गैस प्रोवाइडर कंपनी के नाम पर क्लिक करें।
आप जिस कंपनी के ग्राहक है, उसे चुनें जैसे भारत गैस, इंडेन, एचपी गैस आदि। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या कस्टमर नंबर दर्ज करें।
इसके बाद Proceed पर क्लिक करें। आपको यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिखाई देगी। अब आपको पेमेंट करना है, इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का यूज कर सकते हैं।
500 रुपये तक का कैशबैक पाने के लिए आपको प्रोमोकोड में FIRSTLPG एंटर करना होगा।
इसके बाद पेमेंट पूरा कर दें। आपको बता दें कि ये ऑफर केवल 31 अगस्त 2020 तक ही है।