
PayTM के पास मिलेगी 20 इंटरेशनल करंसी,कंपनी ने लांच किया फाॅरेक्स कार्ड
नई दिल्ली।पेटीएम बैंक शुरू करने के बाद अब पेटीएम ने एक आैर कदम आगे बढ़ा दिया है। अब वो इंटरनेशनल करंसी की सर्विस देने जा रहा है। उसने इस सर्विस को लांच भी कर दिया है। जिसके साथ ही अब र्इ-वाॅलेट इंडस्ट्री के बाकी कंपनियों से आगे निकल जाएगा। आपको बता दें कि पेटीएम इस पर काफी समय से काम कर रहा था। पेटीएम की आेर से इससे पहले भी इस मामले जानकारी दी थी। लेकिन लांच के बारे में कोर्इ जानकारी नहीं दी थी।
पेटीएम इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर
जो लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। अगर कोर्इ फाॅरेन करंसी को एक्सचेंज करना चाहता है पेटीएम उसमें भी आपके साथ डील करने को पूरी तरह से तैयार है। भुगतान वॉलेट सेवा प्रदाता पेटीएम ने बुधवार को इसके लांच की घोषणा भी कर दी है।
20 देशों की करंसी को किया शामिल
पेटीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने 20 अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं को लांच किया है। इन 20 विदेशी मुद्राआें में से कोर्इ एक्सचेंज कराना चाहता है तो वो आसानी से करा सकेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर कोर्इ भारतीय रुपए को इन विदेशी मुद्राआें में एक्सचेंज कराना चाहेगा तो वो भी हो जाएगा। इसके अलावा कोर्इ इन देशों की आेर जाना चाहता है आैर उस देश की करंसी चाहता है तो वो भी पेटीएम पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
ये है पेटीएम की योजना
पेटीएम ने एक बयान में कहा कि वह "बहु मुद्रा विदेशी मुद्रा कार्ड और विदेशी मुद्रा नकद" की पेशकश करेगा। बयान में कहा गया, "इस पेशकश के तहत दो फीसदी का भुगतान करके वर्तमान दरों पर विदेशी मुद्रा का विनिमय किया जा सकता है और बाकी भुगतान सुपुर्दगी के वक्त की जा सकती है।
किसी का तरह का कोर्इ शुल्क नहीं
कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, ग्राहकों को उनकी खरीद या नकदी निकालने पर कोई कमीशन, सेवा शुल्क या अन्य छिपे हुए शुल्क नहीं देने होंगे। बयान में आगे कहा गया, "ग्राहक अपने फोरेक्स कार्ड में किसी एक वित्त वर्ष में 2,50,000 डॉलर लोड कर सकेंगे और करेंसी नोट्स के रूप में 3,000 डॉलर तक की खरीद कर सकेंगे।"
Updated on:
12 Jul 2018 08:20 am
Published on:
11 Jul 2018 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
