
नई दिल्ली। भारत की दिग्गज इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अपनी समर सेल शुरु कर दी है। दोनों ही इ-कॉमर्स कंपनियां अपनी इस समर सेल में ग्राहकों को 80 फीसदी तक की डिस्काउंट दे रही हैं। इसके अलावा ये कंपनियां कैशबैक की भी ऑफर दे रही हैं। लेकिन इन सबसे अलग भारतीय इ-वॉलेट कंपनी पेटीएम के मॉल में आपके लिए एक से एक बेहतर ऑफर उपलब्ध हैं। यहां आपको खरीदारी पर ऑलटाइम 70 फीसदी तक की छूट मिल रही है। खास बात यह है कि पेटीएम मॉल में सभी प्रकार के सामान पर आपको छूट मिलेगी।
एसी की खरीदारी पर 10 हजार तक का कैशबैक
गर्मियों का सीजन शुरु हो चुका है। यदि आप इस सीजन में एसी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लिए पेटीएम मॉल के अलावा कोई जगह बेहतर नहीं है। यहां सभी कंपनियों के एसी पर 15 से 30 फीसदी तक की डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही आप 3000 हजार रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए का कैशबैक भी पा सकते हैं। यहां पर सभी कंपनियों के एसी की पूरी रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा यहां आपको कूलर और सीलिंग फैन की खरीदारी पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। रेफ्रिजरेटर पर भी पेटीएम मॉल की ओर से 10 हजार रुपए तक की कैशबैक दिया जा रहा है।
किचन अप्लायंसेज पर 80 फीसदी तक की छूट
फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल से अलग पेटीएम मॉल अपने ग्राहकों के आधे से भी कम दाम पर सामान उपलब्ध करा रहा है। किचन अप्लायंसेज पर पेटीएम मॉल 80 फीसदी तक की छूट दे रहा है। यहां आपको किचन से संबंधी सामान जैसे इंडक्शन कूकर, मिक्सर जूसर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, सैंडविच मेकर, इलेक्ट्रिक कैटल, फूड प्रोसेसर आदि सामान बहुत ही किफायती कीमत पर मिलेगी। डिस्काउंट के साथ ही आप यहां कैशबैक भी पा सकते हैं।
घर को सजाने के लिए लाइटों पर विशेष डिस्काउंट
पेटीएम मॉल में आपको घर सजाने के लिए लाइटों पर विशेष डिस्काउंट मिलेगा। यहां आपको 499 रुपए कीमत वाली वायरलैस टैप टच नाइट लाइट केवल 159 रुपए में मिल जाएगी। इसके अलावा वाटर प्रूफ स्मार्ट सोलर लैंप, स्मार्ट ऑटो सेंसर नाइट लाइट, लाइट सेंसेशन लाइट लैंप, वाटर प्रूफ गार्डन सोलर लाइट, कलरफुल स्टैरी लाइट प्रोजेक्टर आदि पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।
कपड़ाें पर शानदार ऑफर
पेटीएम मॉल में कपड़ों पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। आप यहां से गर्मियों के मौसम के अनुकूल कपड़े कम दाम पर खरीद सकते हैं। यहां पर मेन्स और वुमेन्स दोनों के लिए कपड़ों की शानदार रेंज उपलब्ध है। यहां कपड़ों पर डिस्काउंट के अलावा 50 फीसदी तक कैसबैक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
Published on:
13 May 2018 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
