नई दिल्ली : फिलहाल पूरी दुनिया में सिर्फ 2 ही बातों की चर्चा हो रही है । पहली कि कोरोनावायरस की बीमारी को कैसे कंट्रोल किया जाए और दूसरे इसका इलाज यानि वैक्सीन । इस वक्त पूरी दुनिया में लगभग 100 से ज्यादा लैब कोरोनावायरस ( CORONAVIRUS) की दवा तैयार करने की कोशिशें कर रहे हैं। इनमें से 10 लैब अपनी दवा का क्लीनिकल ट्रायल करा रहे हैं।