नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व में एक अलग ही पहचान दिलाने का काम किया हैं। इसके लिए उन्होंने कई तरह के सुधारवादी कदम उठाये हैं। पीएम मोदी ने जिस तरह से भारत को विकसीत देश बनाने पर जोर दिया,वह आज दुनिया के लिए एक आदर्श बन चुका है। पीएम मोदी के इसी अंदाज को आजकल पाकिस्तान के नए-नवेले प्रधानमंत्री इमरान खान काफी कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। पहले चुनाव प्रचार के दौरान वो पीएम मोदी की तरह वोट मांगते नजर आये, फिर जिस अंदाज में इमरान ने अपने देश को संबोधित किया था वो तो पूरी तरह से पीएम मोदी की स्पीच से कॉपी दिखाई दे रहा था। लेकिन इमरान यहीं नहीं रुके वो पीएम मोदी की नकल करते हुए ऐसी ही कुछ योजनाओं लेकर आ रहे हैं जिनके बारे में सुनकर आप ये कहेगें की ये तो पूरी तरह से कॉपी हैं।आइए आपको बताते हैं की पाकिस्तान ने भारत की कौनसी योजनाओं को कॉपी किया है।