14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरकॉम बंद करेगी वायरलेस बिजनेस, कर्मचरियों को मिला नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरकॉम पर अभी लगभग 46,000 करोड़ रुपए का कर्ज हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Oct 2017, 4:07 PM IST

Rcom

नई दिल्ली। भारी कर्ज से जूझ रही रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) जल्द ही अपने वायरलेस बिजनेस को बंद करने वाली हैं। कंपनी के अधिकांश कर्मचारियों को नोटिस देकर जॉब छोडऩे के लिए भी कहा जा चुका है। कंपनी अपनी 2जी सर्विस को बंद करने जा रही है, हालांकि 3जी और 4जी सर्विस पहले की तरह ही चालू रहेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि, आरकॉम का 3जी और 4जी सर्विस मुनाफे में है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि, हमें अपनी स्थिति को देखते हुए अपनी वायरलेस बिजनेस को बंद करना पड़ रहा है। हम इसे 30 दिनों से अधिक इसे चालू नहीं रख सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आरकॉम पर अभी लगभग 46,000 करोड़ रुपए का कर्ज हैं।

फैसले से कंपनी के स्टॉक में गिरावट

सूत्रों के मुताबिक इस माह की शुरूआत में एयरसेल के साथ होने वाले विलय के असफल होने के बाद कंपनी को ये फैसला लेना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी ने यह पहले ही कह चुकी है की वह अपने मोबाइल बिजनेस को लेकर दूसरे उपायों पर विमर्श कर रही है। कंपनी के वायरलेस बिजनेस बंद करने के बाद आरकॉम के स्टॉक में 5 फीसदी से ज्यादा का गिरावट देखने को मिला है। इसके पहले कंपनी के जून क्र्वाटर में 1210 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नुकसान झेलना पड़ा था। जबकि जून 2016 में खत्म हुए क्वार्टर में कंपनी को 90 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।


इसलिए नहीं मिला था एयरसेल के साथ विलय की मंजूरी

कानूनी व रेग्यूलेटरी अनिश्चितता और कई दूसरे कारणों से एयरसेल के साथ मर्जर के लिए आरकॉम को जरूरी मंजूरी नहीं मिल सकी। देश के टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ते कम्पटीशन और बैंक से कर्ज मिलने में आ रही दिक्कतों के चलते एयरसेल से मर्जर को लेकर समझौता पूरा नहीं हो सका। दोनों कंपनियों ने आरकॉम के मोबाइल बिजनेस का एयरसेल के साथ विलय को लेकर सितंबर 2016 में बाध्यकारी समझौता किया था। इसके अलावा कंपनी के डीटीएच बिजनेस का लाइसेंस 21 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी अपनी डीटीएच सर्विस भी बंद कर दे। अभी हाल ही में घाटे में चलने वाली आरकॉम और सिस्टेमा श्याम के मर्जर को टेलिकॉम डिपार्टमेंंट ने हाल ही मंजूरी दिया है।