नई दिल्ली। भले ही तमाम इंडस्ट्रीज को मंदी की मार से गुजरना पड़ रहा हो, लेकिन मुकेश अंबानी का जियो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जियो ने अगस्त माह में सभी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए 4जी डाउनलोड के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार 20 वां महीना है जब जियो ने बाजी मारी है। आपको बता दें कि ट्राई की ओर से आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें सभी नेटवर्क की स्पीड के बारे में जानकारी दी गई है।